हिरासत में मौत पर थाना प्रभारी पर हत्या का मुकदमा, निलंबित
पुलिस अभिरक्षा में मंगलवार शाम शिवम शुक्ला (26) की मौत मामले में पुलिस ने पन्नूगंज थाना प्रभारी रामनारायण पासी और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। डीएम ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।
चोरी के आरोपी राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव निवासी शिवम शुक्ला की मंगलवार शाम पन्नूगंज पुलिस की कस्टडी में मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार शिवम ने नाड़े से फंदा लगा लिया था। जबकि परिवार वालों ने पुलिस कर्मियों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। रात में पिता उमापति की तहरीर पर पुलिस ने थाना प्रभारी और अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
परिवार के लोगों ने थाना प्रभारी की गिरफ्तारी के लिए जिला अस्पताल गेट के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग आधे घंटे जाम कर दिया। एडीएम योगेंद्र बहादुर, और एएसपी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर पंचनामे पर हस्ताक्षर कराए। वीडियो कैमरे की निगरानी में तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।
ये भी पढ़ें : दर्दनाक : लिफ्ट में फंसकर मासूम की मौत, शव लेकर गायब डॉक्टर ने माता-पिता के साथ गंगा में बहाया
मंगलवार की शाम पन्नूगंज पुलिस की कस्टडी में चोरी के आरोपी राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव निवासी शिवम शुक्ला पुत्र उमापति शुक्ला की मौत हो गई थी। पुलिस का कहना था कि शिवम ने नाड़े से फंदा लगाया है। वहीं परिवार के लोग पुलिस कर्मियों की पिटाई से हत्या करने का आरोप लगाया गया।
रात में पिता उमापति की तहरीर पर पुलिस ने एसएसओ सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार की सुबह नौ बजे सदर तहसील के नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्यवाही शुरू की ही थी कि परिवार के लोगों ने पंचायतनाम पर हस्तारक्षर करने से इंकार कर दिया।
ये भी पढ़ें : पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर के ऑफिस में ठेकेदार ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
पिता उमापति और भाई रवि ने कहा कि आम आदमी के खिलाफ अगर हत्या का केस दर्ज होता तो पुलिस उसे तत्काल गिरफ्तार कर लेती है, इसलिए हत्यारोपी एसएचओ की गिरफ्तारी होने के बाद ही वे लोग पंचायतनामा पर हस्ताक्षर करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे आक्रोशित लोगों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह और एएसपी अभय नाथ त्रिपाठी के पीएम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए और पंचायतनामा पर हस्ताक्षर किया। लगभग आधे घंटे जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।