सोनभद्र नरसंहार : अफसरों सहित 28 के खिलाफ एफआईआर, चार और आरोपी हुए गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र के उभ्भा गांव में फर्जी तरीके से सोसायटी को जमीन देने, बिना जांच पड़ताल के जमीन का स्थानांतरण करने और 10 आदिवासियों की हत्या के मामले में पुलिस ने अफसरों, सहित 28 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
उप सचिव राजस्व गिरीश चंद्र की तहरीर पर तत्कालीन उप निबंधन सहकारिता समिति, तत्कालीन तहसीलदार कृष्ण मालवीय, सहायक निबंधन विजय कुमार अग्रवाल, परगना अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, विनीत शर्मा उर्फ किरन कुमारी के अलावा तत्कालीन तहसीलदार राबर्ट्सगंज जय सिंह, क्रेता उषा कुमारी, क्रेता विवेक सिंह, क्रेता ममता कुमारी, क्रेता शिवकुमार सिंह, क्रेता राजकुमार सिंह, क्रेता अनिल कुमार सिंह, क्रेता गणेश सिंह, क्रेता शिवानी सिंह, क्रेता विमलेश कुमार सिंह पर केस दर्ज हुआ है।
इसके अलावा सहायक भूलेख अधिकारी राजकुमार सिंह, तत्कालीन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह, तत्कालीन निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, उप निरीक्षक लल्लन प्रसाद यादव, बीट आरक्षी सत्यजीत यादव, तत्कालीन उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार दीक्षित, तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, तत्कालीन निरीक्षक शिव कुमार मिश्रा, तत्कालीन क्षेत्राधिकारी क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी, तत्कालीन क्षेत्राधिकारी राहुल मिश्रा सहित आदर्श कृषि सहकारी समिति उभ्भा सपही के तत्कालीन सदस्यों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जमीन कब्जा करने के दौरान 10 आदिवासियों की हत्या के मामले में प्रधान यज्ञदत्त सहित 29 के खिलाफ 17 जुलाई को ही मुकदमा दर्ज हो चुका है।
चार और आरोपी हुए गिरफ्तार :
मूर्तिया तिराहे से रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे उभ्भा कांड के चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सपही निवासी इंद्रेश पुत्र हीरामणि, मूर्तिया निवासी नागेंद्र सिंह पुत्र रामनिहोर, शिवलाल पुत्र बनवारी और संकठा पुत्र लेघई शामिल हैं। इस मामले में अब तक 55 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
प्रभारी निरीक्षक चंद्रप्रकाश पांडे ने बताया कि उभ्भा केस में अभी तक कुल 19 ट्रैक्टर, पांच असलहे और 12 लाठी डंडे बरामद किए जा चुके हैं। इस मामले में अभी तक कुल मिलाकर 55 आरोपी पकड़ में आए हैं, जिसमें 50 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि पांच आरोपियों ने न्यायालय में समर्पण किया है।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार :
गिरफ्तार 50 आरोपियों में इंद्रेश, नागेंद्र सिंह, शिवलाल, संकठा, यज्ञदत्त सिंह, गणेश, विमलेश, धर्मेंदर, नीरज राय, कोमल सिंह, अशर्फी, प्रमोद, ओमप्रकाश, निधिदत्त, देवदत्त, दीनानाथ, रामधनी, हरिश्चंद्र, फूलचंद्र, विजय, सोनू, अजय, हीरालाल, रामफल, शीतला प्रसाद, प्रदीप, चंदन सिंह, सतीश, सुरेश कुमार, आशुतोष, राजीव कुमार, दिनेश, हनुमान, अशोक कुमार, गोलू, धर्मेंद्र कुमार, विपुल कुमार, विजय कुमार, रामकेश, वागेन्द्र, सुरेंद्र, लुल्लर, मुन्नू, रामनगीना, विनय कुमार, कृपाला, कल्लू, छोटेलाल उर्फ चंद्रमन, इंद्रमन उर्फ नारद उर्फ बबऊ, चंद्रभूषण शामिल हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।