{"_id":"5e4578768ebc3ee5d734eff5","slug":"feeding-prasad-rendered-woman-unconscious-physical-torture-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रसाद खिलाकर महिला को बेहोश किया, जुब आंख खुली तो...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: प्रसाद खिलाकर महिला को बेहोश किया, जुब आंख खुली तो...
Thu, 13 Feb 2020 09:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 13 Feb 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला को पूजा के बहाने घर बुलाया और प्रसाद खिलाकर बेहोश करने के बाद सुनसान जगह ले जाकर शारीरिक शोषण किया गया। होश में आने पर महिला ने घर पहुंचकर परिवार वालों को जानकारी दी। वह गुरुवार को परिवार के लोगों के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह फरवरी को एक महिला ने अपने घर शाम को पूजा में आमंत्रित किया था। वह उसके घर पहुंची तो दो व्यक्ति प्रसाद खा रहे थे। उसे भी प्रसाद दिया गया, जिसे खाकर वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
आंख खुली तो उसने अपने को सुनसान स्थान पर ट्रक में पाया। उसका शारीरिक शोषण किया गया था। इसके बाद किसी तरह वह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिला अन्य महिलाओं के साथ ऐसा कर चुकी है।
विज्ञापन
Trending Videos
दुद्धी पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि आरोपी महिला को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया था। शुक्रवार को पीड़िता और आरोपी दोनों महिला को बुलाया गया है। मामले की जांच हो रही है। आरोप सही हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी।