फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   father statement on son teen burn to sprinkled kerosene oil case in saiyadraja chandauli

चंदौली : किशोर को जिंदा जलाने पर पिता ने लगाया आरोप, 'जय श्रीराम' ना बोलने पर लगा दी बेटे को आग

Mon, 29 Jul 2019 08:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 29 Jul 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
father statement on son teen burn to sprinkled kerosene oil case in saiyadraja chandauli
पिता जुल्फिकार और अस्पताल में भर्ती खालिद। - फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक किशोर को जिंदा जलाने के मामले में परिवार का एक बड़ा बयान सामने आया है। परिवार का आरोप है कि उन लोगों ने किशोर को इसलिए जिंदा जला दिया क्योंकि उसने जय श्री राम का नारा बोलने से इनकार कर दिया था। वहीं इस मामले पर चंदौली के एसपी का भी बयान आया है।
विज्ञापन


सोमवार को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के बर्न वार्ड में भर्ती अब्दुल खालिक(16) के पिता जुल्फीकार ने बातचीत में आरोप लगाया कि बेटे के मुताबिक उसको अगवा कर कुछ लोग घर के पास से ले गए और जबरन जय श्रीराम बोलने को कहा। जब उसने मना कर दिया तो उसके उपर मिट्टी का तेल छिड़कर जला दिया। वह घटना के जिम्मेदार लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


चंदौली के सैयद राजा क्षेत्र के लोहियानगर निवासी जुल्फीकार के नौ पुत्र और एक पुत्री में छठे नंबर पर खालिक के साथ घटी घटना को लेकर पूरा परिवार परेशान है। पिता के मुताबिक वह शनिवार भोर में करीब 4 बजे घर से निकला था। उस समय सब लोग सो रहे थे। बहुत खोजबीन करने के बाद कोई जानकारी नहीं मिली। करीब एक घंटे बाद वह घर के बाहर आया तो बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसे होश आया तो पूछताछ में उसने कुछ युवकों द्वारा जलाए जाने की जानकारी दी। पिता के मुताबिक तीन चार युवक उसका मुंह बांधे थे और उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर जला दिए। यह सोचकर लोगों ने छोड़ दिया कि वह मर जाएगा लेकिन किसी तरह जान बचाकर बेटा घर आया। उधर खालिक के भाई के मुतबिक अब पुलिस भी दबाव बना रही है और घटना को लेकर तरह-तरह के सवाल भी पूछ रही है। 

पिता ने लगाया बड़ा आरोप :
खालिद के पिता जुल्फिकार का आरोप है कि मुंह पर गमछा बांधकर आए कुछ बदमाश उससे जय श्री राम का नारा बुलवा रहे थे। इसका उनके बेटे ने विरोध किया तो दबंगों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।

ये था मामला :
जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के छत्तेम गांव के नगर के वार्ड नंबर 12 निवासी खलीद अंसारी (17) नौवीं का छात्र है। किशोर के अनुसार वह रोज सुबह टहलने निकलता था। रविवार को वह छतेमपुर गांव के समीप पहुंचा था कि मुंह पर गमछा बांधे चार युवक आए और उसे पकड़ लिया। चारों ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।

किसी तरह वह उनके चंगुल से निकल कर भागा। आसपास के लोगों ने उस पर चादर डाल कर बचाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति हो गई। स्थिति को गंभीरता को देखते हुए कस्बे में कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed