फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Father cut off Two son with shovel in Azamgarh

आजमगढ़ में बाप बना हैवान, नाबालिक बेटों को फावड़े से काट डाला

Sun, 27 Aug 2017 03:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 27 Aug 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
Father cut off Two son with shovel in Azamgarh
हत्याकांड के बाद रोते बिलखते परिवार वाले - फोटो : अमर उजाला

बाप अपने बच्चों को उंगली पकड़कर चलना सीखाता है, उन्हें हर अच्छे-बुरे की पहचान कराता है। लेकिन यूपी के आजमगढ़ में एक बाप ने छोटी सी बात पर अपने दो मासूम बच्चों को फावड़े से काट डाला।

विज्ञापन


बिस्किट लेकर ट्यूबवेल पर पहुंची बड़ी बेटी ने भाइयों की लाश देखकर शोर मचाया तो घर और गांव वालों को जानकारी हुई। वारदात शनिवार की शाम करीब चार बजे की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर, बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन


आरोपी पिता मानसिक रूप से बीमार बताया गया है।  सरदारपुर बाबू गांव निवासी कैलाश यादव का इकलौता पुत्र महेंद्र यादव तीन बच्चों का पिता था। उसकी बड़ी बेटी अंशिका (8), बेटा अंश (6) और छोटा आदित्य (दो वर्ष) थे। महेंद्र के मां की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र के अलावा घर पर उसकी पत्नी आशा, पिता और बच्चे ही थे। करीब दो माह से महेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था। चार दिन पूर्व महेंद्र को किसी काम के लिए रुपये की आवश्यकता थी। वह अपनी पत्नी आशा का मंगलसूत्र बेचना चाह रहा था।

आशा ने मंगलसूत्र देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की शाम करीब चार बजे पत्नी से झगड़ा कर महेंद्र अपने तीनों बच्चों को साथ लेकर घर से करीब पांच सौ मीटर दूर अपने ट्यूबवेल पर चला गया।

वहां से बेटी अंशिका को पांच रुपये देकर बिस्किट लाने के लिए भेज दिया। जबकि अंश और आदित्य को जमीन पर लिटाकर फावड़े से दोनों की गर्दन धड़ से अलग कर दी। कुछ देर बाद बेटी अंशिका बिस्किट लेकर मौके पर पहुंची तो खून से लथपथ भाइयों की लाश और पिता के हाथ में रक्त से सना फावड़ा देखकर वह डर गई।

उसने घर पहुंचकर मां को जानकारी दी। आशा की चीख पुकार सुनकर गांव के लोगों को जानकारी हुई। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। जबकि महेंद्र बेटों की हत्या करने के बाद घर पहुंचा और चारपाई पर लेट गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और महेंद्र को हिरासत में लेकर अंश और आदित्य की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।


एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि महेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके चलते उसने अपने दो बेटों की हत्या कर दिया। दोनों बच्चों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed