फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   family died in road accident in chandauli

दर्दनाक : भतीजी की डोली से पहले उठी चाचा के परिवार की अर्थी, सड़क हादसे में चार की मौत

Tue, 14 May 2019 09:53 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 14 May 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
family died in road accident in chandauli
एक्सीडेंट में मारे गए लोगों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज कोतवाली के कैथोला पुलिस चौकी के पास खड़े ट्रक से कार की हुई भिड़ंत में क्षेत्र के चारी गांव के एक परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

दुर्घटना में पति-पत्नी पुत्र और बहू की जान चली गई। साथ ही परिवार के एक सदस्य सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां रजनीकांत उर्फ सोनू हालत गंभीर देख डाक्टरों ने बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस की सूचना
विज्ञापन

पर घर वाले मौके पर पहुंच गए। मृतकों का अन्त्य परीक्षण मंगलवार को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में हुआ।

गांव निवासी संतोष तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं और सपरिवार दिल्ली में रहते हैं। वे एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। उनके अन्य दो भाइयों का परिवार गांव पर ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष के बड़े भाई कृष्ण अवतार कन्नौजिया की पुत्री सुमन की शादी 23 मई को डभरिया, बिहार में होने वाली थी। शादी में शामिल होने के लिए संतोष का पूरा परिवार निजी वाहन
से चारी आ रहे थे। सोमवार की देर रात लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला पुलिस चौकी के पास सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में कार की जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में कार चला रहे संतोष के पुत्र सुजीत (24), सुजीत की पत्नी रानी (22) और संतोष की पत्नी आशा (42) की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं संतोष (46) ने
भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में संतोष का छोटा पुत्र अजीत (20), दामाद रजनीकांत और राकेश समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने
घटना की जानकारी घायलों के मोबाइल के जरिए परिजनों को दी और मृतकों के शव को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed