{"_id":"5d579e058ebc3e89ad322fbd","slug":"fake-doctor-raped-student-girl-by-injection-anesthesia-in-mirzamurad-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप डॉक्टर की घिनौनी करतूत, इलाज कराने आई छात्रा को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झोलाछाप डॉक्टर की घिनौनी करतूत, इलाज कराने आई छात्रा को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर किया रेप
Sat, 17 Aug 2019 11:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में झोलाछाप डॉक्टर की घिनौनी करतूत सामने आई है। क्लीनिक पर उपचार के लिए आई एक छात्रा को बेहोश कर डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के बेनीपुर गांव में गुरुवार की शाम एक क्लीनिक में बीकॉम की छात्रा उपचार कराने के लिए आई थी। इसी दौरान उस झोलाछाप डॉक्टर ने छात्रा को बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। छात्रा के बेहोश हो जाने के बाद आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : यूपी : भगवान राम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर भड़के लोग, एसपी ने शांत किया
विज्ञापन
होश आने पर छात्रा ने मिर्जामुराद पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी तभी से फरार है। पुलिस आरोपी डॉक्टर की तलाश में जुट गई है।