{"_id":"5d5513418ebc3e6d216feed3","slug":"bjp-workers-and-people-angry-for-indecent-comment-on-lord-ram-and-cm-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : भगवान राम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर भड़के लोग, एसपी ने शांत किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी : भगवान राम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर भड़के लोग, एसपी ने शांत किया
Thu, 15 Aug 2019 01:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में धरने पर बैठे लोगों को समझाते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले में भगवान श्रीराम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पर बुधवार को लोग भड़क गए। हिंदू हो या मुसलमान जिसने भी पोस्ट को देखा, सबने इसकी भर्त्सना की, बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच कर धरने पर बैठ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश एस कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन
शाम लगभग छह बजे करीब 25 लोग कोतवाली पहुंचे और मामले में तहरीर दी। भाजपा नेता ओम सिंह ने तहरीर में बताया कि घमहापुर निवासी एक शख्स सपा के किसी संगठन से जुड़ा रहा है। आए दिन चौराहों, चाय पान की दुकानों पर देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता रहता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : 'मां तुझे प्रणाम' अभियान के तहत शहरवासियों ने गाया राष्ट्रगान, 52 सेकेंड के लिए थम गया शहर
विज्ञापन
मंगलवार को उस शख्स ने शहर में चल रहे दो वाट्सएप ग्रुपों में मुख्यमंत्री को श्रीराम से जोड़ते हुए अशोभनीय बातें लिखीं। उसने पूरे शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। सूचना होने पर तत्काल सीओ भूषण वर्मा कोतवाली पहुंच गए। लोग अविलंब आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।