फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Extortion money demand on phone to doctor in varanasi

बनारस में डॉक्टर से मांगी गई 30 लाख की रंगदारी, धमकी मिलने से दहशत में परिवार

Sun, 17 Jun 2018 10:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 17 Jun 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
Extortion money demand on phone to doctor in varanasi
demo pic

जौनपुर के डॉक्टर से रंगदारी के मामले में गिरफ्तारी के पांच दिन बाद बनारस के शिवपुर थाना क्षेत्र के नर्सिंग होम संचालक डॉ. रवि सिंह से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


डॉक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जिस मोबाइल नंबर से धमकी मांगी गई, उसकी पड़ताल की गई तो वह जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के राकेश यादव नामक शख्स का निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने राकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, रंगदारी के लिए मोबाइल पर धमकी मिलने के बाद से डॉक्टर और उनके परिजन दहशत में हैं।

पुलिस की पूछताछ में डॉ. रवि सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह रोजाना की तरह अपने नर्सिंग होम में मरीजों को देखने के बाद दोपहर के समय घर लौटे। उसी वक्त दोपहर करीब तीन बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे में तीन बार आई कॉल

Extortion money demand on phone to doctor in varanasi
demo pic
फोन करने वाले ने डॉक्टर के साथ गालीगलौच की और 30 लाख रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसने कहा कि रुपये नहीं मिले तो वह उन्हें गोली मार देगा।

लगभग एक घंटे में तीन बार कॉल आई। हर बार रंगदारी देने के लिए धमकाया गया। दहशत में आए डॉक्टर और परिवारीजनों ने शिवपुर पुलिस को सूचना दी। डॉक्टर की तहरीर के आधार पर शिवपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीओ कैंट राकेश नायक ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है। राकेश यादव नामक जिस शख्स के मोबाइल नंबर से धमकी दी गई, उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed