{"_id":"5867d6554f1c1b7675eee8d1","slug":"eve-teasing-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में छेड़खानी का विरोध करने पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी में छेड़खानी का विरोध करने पर पथराव
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Sat, 31 Dec 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
crime against women
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बेनीपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर की छात्राओं से छेड़खानी का विरोध करने पर शनिवार को मनबढ़ों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में सात लोग घायल हुए हैं। कोचिंग डायरेक्टर द्वारा सौ नंबर पर दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को हिरासत में लिया है।
बेनीपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ रही छात्राओं के साथ शनिवार की शाम बाइक सवार कुछ मनबढ़ युवक छेड़खानी कर रहे थे। इस पर वहां मौजूद शिक्षकों ने बाइक सवार मनबढ़ों को डांट फटकार कर भगा दिया।
थोड़ी ही देर बाद बाइक सवार मनबढ़ अपने साथियों के साथ फिर आए और कोचिंग सेंटर पर पथराव करने लगे। पथराव में पूजा पटेल, संदीप पटेल, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, चंचल प्रताप और बृजेश कन्नौजिया घायल हुए हैं।
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्र, छात्राओं और शिक्षकोें ने पथराव कर रहे युवकों को दौड़ाया तो सभी भाग निकले जबकि एक पकड़ लिया गया। घटना की जानकारी पाकर ग्रामीण भी मौके की ओर भागकर आए और आरोपी की जमकर धुनाई किए।
पुलिस पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ में जुटी हुई थी।