फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   East of the new challenge of the police gang D-9

पुलिस की नई चुनौती पूर्वांचल का डी-9 गैंग

Sat, 09 Apr 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 09 Apr 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
East of the new challenge of the police gang D-9
गैंग का सरगना धर्मेंद्र
पूर्वांचल में आतंक का पर्याय बना डी-9 गैंग अब यूपी एसटीएफ के निशाने पर है। हाल के दिनों में तेजी से उभरे इस गैंग के खात्मे का टास्क डीजीपी जावीद अहमद ने एसटीएफ को दिया है। नौ शार्प शूटरों वाले इस गैंग का सरगना धर्मेंद्र पचास हजार का इनामी है। पुलिस ने उस पर इनाम दो लाख करने की तैयारी की है। साथ ही, इस गैंग से जुड़े अपराधियों और उनके शरणदाताओं का ब्योरा भी तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन



रंगदारी के लिए वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में कारोबारियोें की नाक में दम कर देने वाले इस गिरोह ने पिछले कुछ महीनों में तेजी से अपना जाल फैलाया है। खासकर सनी गैंग के खात्मे के बाद पूर्वांचल की पुलिस के लिए यह गैंग नई चुनौती बनकर उभरा है। कई कारोबारी और जनप्रतिनिधि इस गैंग के निशाने पर हैं। अभी बीते 22 मार्च को ही गिरोह ने चिरैयाकोट में कारोबारी विनोद सेठ की गोली मार कर हत्या कर दी थी। विनोद को रंगदारी न देने पर गोली मारी गई थी। विनोद को मऊ के एक जनप्रतिनिधि का करीबी बताया जाता है। जनप्रतिनिधि के दो अन्य करीबियों की पूर्व में भी हत्या हो चुकी है। गैंग की धमकी से परेशान मऊ के जनप्रतिनिधि के अलावा पूर्वांचल के दो मंत्रियों ने भी डीजीपी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन



मऊ का लालू यादव कभी इस गिरोह का सरगना हुआ करता था। उसके जेल जाने के बाद धर्मेंद्र ने कमान संभाली। धर्मेंद्र आजमगढ़ के तरवां, खुटहन का रहने वाला है। उसी ने गिरोह को डी-9 नाम दिया। उसने गिरोह में पूर्वांचल के नौ शूटरों को शामिल किया है। वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, गाजीपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में भाड़े पर हत्या करने और रंगदारी वसूली के लिए यह गैंग कुख्यात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed