फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   During the treatment of prisoners of the district jail death

जिला जेल के बंदी की इलाज के दौरान मौत

Mon, 29 Aug 2016 01:10 AM IST
Updated Mon, 29 Aug 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोप में करीब सप्ताह भर पूर्व गिरफ्तार किए गए फूलपुर निवासी संजय विश्वकर्मा की शनिवार की देर शाम बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पहले उसका जिला जेल, फिर मंडलीय अस्पताल और फिर बीएचयू में इलाज चला। परिवार वालों का आरोप है कि फूलपुर पुलिस ने उसे चोरी के फर्जी आरोप में गिरफ्तार किया था। उसकी जमकर पिटाई की गई थी, जिससे वह बीमार हो गया था।
विज्ञापन


फूलपुर थाना क्षेत्र के परसरा निवासी मूंगा के चार पुत्रों में सबसे बड़ा संजय विश्वकर्मा ऑटो चलाता था। 23 अगस्त को पुलिस ने उसे फूलपुर से गिरफ्तार किया था। आरोप था कि वह मोनो ब्लॉक पंप चुराने के बाद उसे बेचने जा रहा था। अंबुज की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया गया था। 24 अगस्त को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जिला जेल भेज दिया गया था। अगले ही दिन उसकी तबीयत बिगड़ गई। उस दिन उसे जिला जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन उसे मंडलीय अस्पताल भेजा गया। 26 अगस्त की रात उसे बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 27 अगस्त की देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जेल अधिकारियों और पुलिस का कहना है कि वह नशे का आदी था। उसे फेफड़े संबंधी शिकायत थी। मौत की सूचना के बाद परिवार वालों ने कुछ देर के लिए बीएचयू अस्पताल में हंगामा कर दिया। संजय के पिता मूंगा का आरोप है कि पुलिस ने फर्जी तरीके से उनके बेटे को गिरफ्तार करने के बाद उसकी पिटाई की थी। आरोप है कि पुलिस ने जबरन देर शाम शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। जबकि परिवार वाले शव को घर ले जाना चाहते थे। जिला जेल अधीक्षक बीडी पांडेय का कहना है कि बीमार की वजह से बंदी की मौत हुई है। मेडिकल के बाद उसे जेल में दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed