फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   durga statue broken in ghazipur

गाजीपुर में दुर्गा प्रतिमा खंडित करने पर बवाल, नाराज ग्रामीणों ने बंद कराया बाजार

Mon, 25 Sep 2017 05:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 25 Sep 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
durga statue broken in ghazipur
‌प्र‌‌त‌िमा तोड़ने के ‌विरोध में बंद दुकानें - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर एक गांव में कुछ बदमाशों ने मां  दुर्गा की प्रतिमा  को खंडित कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद लोग आक्रोशित हो उठे। बाजार बंद करा कर धरने पर बैठ गए। घटना जिले कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर मोड़ के पास की है।
विज्ञापन


सलेमपुर मोड़ के पास एक टिनशेड में पूजा समिति की तरफ से बनवाई जा रही दुर्गा प्रतिमा को रविवार की भोर में अराजकतत्वों ने खंडित कर दिया। प्रतिमा के खंडित होने की जानकारी होते ही समिति के सदस्य और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव के साथ ही सलेमपुर-जोगा वायां करीमुददीनपुर मार्ग जाम कर दिया। बाजार बंद कराकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस मान-मनौव्वल में जुट गई, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। क्षेत्रीय विधायक अलका राय भी पहुंच गईं। मौके पर पहुंचे एसडीएम को विधायक ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मोहलत दी। कहा कि गिरफ्तारी नहीं होने पर 25 सितंबर को यूसुफपुर बाजार बंद कर धरना-प्रदर्शन होगा। लगभग तीन घंटे बाद जाम खत्म हुआ। इसके बाद इस मार्ग पर आवागमन शुरू हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सलेमपुर मोड़ पर आदिशक्ति दुर्गा पूजन समिति की ओर से मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मुख्य मार्ग के किनारे बने पंडाल में सप्तमी के दिन दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की जाती है। समिति की तरफ से मार्ग के किनारे बाबूलाल यादव के टिनशेड में बाहर से आए कारीगरों से प्रतिमा को बनवाया जा रहा था। दुर्गा पूजन समिति के कार्यकर्ता शनिवार रात 12.30 बजे तक पंडाल बनाने में जुटे रहे।

उनके जाने के बाद किसी समय शरारती तत्वों ने क्षेत्र में तनाव फैलाने के उद्देश्य से बनाकर रखी गई प्रतिमा के हाथ और पैर खंडित कर दिए। सुबह जब दुर्गा पूजन समिति के पदाधिकारी प्रतिमा देखने गए तो कई जगहों से खंडित प्रतिमा को देख अवाक रह गए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने सुबह 9 बजे सलेमपुर चट्टी के पास मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग के साथ सलेमपुर-जोगा-करीमुद्दीनपुर मार्ग पर बांस-बल्ली लगाकर जाम लगा दिया। जानकारी पर कोतवाल विमल कुुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस पहुंच गई और जाम हटवाने का प्रयास करने लगी। पुलिस के इस रवैए से नाराज ग्रामीण महिलाओं ने पुलिस को खदेड़ दिया। 


समिति के सदस्य बीच सड़क पर बैठ गए और धरना देने लगे। इधर ग्रामीणों ने स्थानीय बाजार की दूकानें भी बंद कर दीं। क्षेत्रीय विधायक अलका राय भी पहुंच गई और मौके पर पहुंचे एसडीएम शिवप्रसाद को 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया। कहा कि क्षेत्र में अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। एसडीएम शिवप्रसाद ने कहा कि 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed