{"_id":"5e4aa1f58ebc3ef27e0af021","slug":"drunken-youths-molest-girl-students-in-college-sidhari-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नशे में धुत युवकों ने कॉलेज में घुसकर छात्राओं से की छेड़छाड़, लोगों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: नशे में धुत युवकों ने कॉलेज में घुसकर छात्राओं से की छेड़छाड़, लोगों ने पीटा
Mon, 17 Feb 2020 07:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 17 Feb 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आजमगढ़ जिले के सिधारी के एक महाविद्यालय परिसर में घुसकर सोमवार की दोपहर नशे में धुत तीन युवकों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी की। लड़कियों के शोर मचाने पर कालेज स्टाफ और गांव के लोग जुट गए।
विज्ञापन
लोगों ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। प्राचार्य ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
सीओ सिटी इला मारन के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अशोक यादव पुत्र महेंद्र, नंदकिशोर पुत्र बृजभान, राज यादव पुत्र लालबहादुर सिधारी थाना क्षेत्र के बरही गांव के हैं। सिधारी स्थित एक डिग्री कालेज की तीन छात्राएं सोमवार की दोपहर कालेज परिसर में थीं।
विज्ञापन
तभी तीनों युवक परिसर में घुस गए और छात्राओं के साथ छेड़खानी करने लगे। तीनों शराब के नशे में थे। छात्राओं के शोर मचाने पर सभी भागने लगे। छात्राओं का शोर सुनकर कालेज स्टाफ और गांव के लोग पहुंच गए और तीनों को पकड़ लिया। सीओ सिटी ने बताया कि प्राचार्य की तहरीर पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया।