{"_id":"e6f2581850fc8a6e3d0f1456092daffa","slug":"drinking-alcohol-beating-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पिलाकर की पिटाई, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पिलाकर की पिटाई, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट थाना क्षेत्र के नई बस्ती कोहिराना निवासी ऑटो चालक कन्हैया यादव उर्फ करिया (22) की बुधवार की सुबह संदिग्ध हालत में घर पर मौत हो गई। आरोप है कि मंगलवार की रात दोस्तोें ने ही शराब पिलाकर कन्हैया को जमकर पीटा और फिर उसके ऑटो के साथ उसे घर पर चोरीछिपे छोड़ कर भाग निकले। बड़े भाई बबलू की तहरीर पर पुलिस ने बघवानाला हुकुलगंज निवासी मनबढ़ किस्म के रामबाबू सोनकर उर्फ झंडू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के कारण के तौर पर रुपये के लेनदेन के विवाद की आशंका जताई गई है। कोहिराना निवासी कन्हैया मंगलवार की शाम पांच बजे घर से ऑटो लेकर निकला था। चार भाइयों में दूसरे नंबर का अविवाहित कन्हैया नशेड़ी प्रवृत्ति का बताया गया है। रात 10 बजे के बाद घरवालों ने उसे घायलावस्था में घर पर ही कराहते हुए देखा। घरवालों ने सोचा कि नशे की हालत में ही वह कराह रहा होगा।
लगातार आवाज देने पर उसकी मां निर्मला उसके पास आई। निर्मला ने बताया कि कन्हैया बार-बार यही कह रहा था कि झंडू ने उसे जमकर पीटा है। साथ ही, वह डॉक्टर के पास ले जाने की बात कह रहा था। घरवाले उसे उपचार के लिए गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें कुछ दवाइयां देकर घर भेज दिया। इसके बाद बुधवार की सुबह पांच बजे मौत हो गई। उधर, पुलिस ने बताया कि उसके ऊपर पूर्व में भी हत्या के आरोप में एक मुकदमा दर्ज है।