{"_id":"5d00c2fabdec22074f08f08a","slug":"dri-caught-foreign-currency-at-varanasi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा शख्स, जापान-थाइलैंड के नोट हुए बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा शख्स, जापान-थाइलैंड के नोट हुए बरामद
Wed, 12 Jun 2019 06:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 12 Jun 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई विदेशी मुद्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मंगलवार को राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने कोलकाता निवासी पारसनाथ शॉ को 18 लाख 94 हजार 716 रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ हिरासत में लिया है। बरामद मुद्रा जब्त कर उससे पूछताछ की जा रही है। पारसनाथ के अनुसार, वह विदेशी मुद्रा के बदले बैंकाक से सोना लेकर कोलकाता जाता।
विज्ञापन
डीआरआई की वाराणसी इकाई को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाबतपुर एयरपोर्ट से विदेशी मुद्रा लेकर इंडिगो के 6 ई-97 विमान से बैंकाक जाने की फिराक में है। इस पर सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर आनंद राय ने अपनी टीम के साथ बाबतपुर एयरपोर्ट पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी में चेक इन कर चुके पारसनाथ के बैग के अंदर लगे गत्ते में विदेशी मुद्रा छिपाई हुई मिली।
विज्ञापन
इसके साथ ही वह अपने पर्स में भी विदेशी मुद्रा रखा हुआ था। पारसनाथ के पास से 10,000 जापानी मुद्रा येन के 300 नोट और 1000, 500 और 100 थाई मुद्रा बात के छह नोट बरामद हुए। बरामद नोटों का विनिमय मूल्य भारतीय मुद्रा में 18 लाख 94 हजार 716 रुपये आंका गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पारसनाथ ने बताया कि वह कोलकाता से विदेशी मुद्रा लेकर चला था और बैंकाक से इसके बदले में विदेशी सोना लेकर वापस आता।
विज्ञापन
पारसनाथ ने स्वीकार किया कि इसके पहले भी वह बाबतपुर एयरपोर्ट से विदेशी मुद्रा छुपा कर बैंकाक ले जा चुका है। सीनियर इंटेलिजेंस आफिसर ने बताया कि बरामद विदेशी मुद्रा को कस्टम एक्ट के प्रावधान के तहत जब्त किया गया है। पारसनाथ से पूछताछ कर उसके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।