सोनभद्र नरसंहार : 11 लोगों की मौत पर जांच के बाद हुआ फैसला, आदर्श समिति की 1135 बीघा जमीन बंजर घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमों को दरकिनार कर ग्राम समाज की जमीन समिति के नाम दर्ज कर दी गई थी। अब जिला प्रशासन बंजर खाते में समिति की भूमि दर्ज करने की रिपोर्ट शासन को भेजने की कार्रवाई में जुट गया है।
ये भी पढ़ें : हैदराबाद से गोरखपुर आ रहे विमान में आई तकनीकी खराबी, वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
बता दें कि घोरावल कोतवाली क्षे6 के उभ्भा गांव में आदर्श सहकारी कृषि समिति की सौ बीघे से अधिक भूमि को लेकर ग्राम प्रधान यज्ञदत्त के समर्थकों और ग्रामीणों से विवाद हो गया था। प्रधान पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के 11 लोगों की हत्या करने के साथ दो दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया था। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम को समिति की भूमि की जांच कराकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया था।
डीएम के निर्देश पर 26 जुलाई को सहायक आयुक्त एवं सहायक निंबधक सहकारिता ने समिति के सदस्यों को नोटिस जारी कर कई बिंदुओं पर जवाब मांगा था। लेकिन किसी ने नोटिस का अभी तक जवाब नहीं दिया। वहीं एडीएम की देखरेख में घोरावल एसडीएम ने समिति की जमीन की जांच शुरू की तो पता चला कि सर्वे प्रक्रिया के अंतर्गत उभ्भा गांव है।
ये भी पढ़ें : वाराणसी : सपा कार्यकर्ताओं ने चालान शुल्क के खिलाफ हेलमेट पहन कर किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जांच प्रक्रिया के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फर्जी आदेशों के माध्यम से बंजर की भूमि को आदर्श कृषि सहकारी समिति के नाम दर्ज कर दिया गया है। कहा कि आदर्श कृषि सहकारी समिति की उभ्भा में 503 बीघे और सपही में 632 बीघे जमीन को बंजर खाते में दर्ज करा दिया गया है। इसके अलावा समिति के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही जारी है।
जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि निष्पक्ष ढंग से आदर्श कृषि सहकारी समिति की जमीन की जांच कराई गई। जांच के बाद समिति की उभ्भा गांव में 503 बीघी जमीन और सपही गांव में 632 बीघा जमीन को ग्रामसभा के बंजर खाते में दर्ज कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जिस सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा होगा उसको खाली कराया जाएगा।