हैदराबाद से गोरखपुर जा रहे विमान में आई तकनीकी खराबी, वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
हैदराबाद से रविवार को गोरखपुर जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान में तकनीक खराबी आ गई जिसके चलते लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया। जबकि यात्रियों को बसों से गोरखपुर भेज दिया गया।
इमरजेंसी लैंडिंग के चलते यात्रियों के साथ-साथ एयरपोर्ट के प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा तफरी की स्थिति रही।
ये भी पढ़ें : युवती के पास नहीं था निचला जबड़ा, उसी के शरीर की हड्डी से बनाया
इंडिगो की विमान संख्या 6ई 6316 हैदराबाद से गोरखपुर जा रहा था। उड़ान के दौरान विमान के इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने तुरंत एटीसी से संपर्क कर तकनीकी खराबी की जानकारी दी। एटीसी से इजाजत लेकर विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया।
यहीं पर विमान को ग्राउंड कर दिया गया। विमान में कुल 144 यात्री सवार थे। विमान के सुरक्षित लैंड होने तक सभी यात्रियों की सांसे अटकी रहीं। जब विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कर गया तब जाकर यात्रियों की जान में जान आई।
विमान दोपहर 11: 56 बजे वाराणासी एयरपोर्ट पर लैंड किया। विमान में सवार सभी 144 यात्रियों को चार बसों से वाराणसी एयरपोर्ट से सीधे गोरखपुर भेज दिया गया। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो विमान को दुरुस्त करने का प्रयास चल रहा था पर देर शाम तक इसे ठीक नहीं किया जा सका था।इंडिगो की विमान संख्या 6ई 6316 हैदराबाद से गोरखपुर आ रहा था। इस दौरान पता चला कि विमान के इंजन में तकनीक खराबी आ गई है। पायलट ने तुरंत एटीसी से इजाजत लेकर विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर ग्राउंड कर दिया गया।