फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Describing minister's closure 36 lakh frauds to get jobs

मंत्री का नजदीकी बताकर नौकरी दिलाने का दिया झांसा, 36 लाख ठगे

Sat, 20 May 2017 07:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 20 May 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
Describing minister's closure 36 lakh frauds to get jobs
job logo

चंदौली के अलीनगर के जंसों की मड़ई निवासी दो भाइयों ने साल भर पहले ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लोगों से 36 लाख 57 हजार रुपये ठग लिए। आरोप है कि नौकरी न मिलने पर रुपये वापस मांगा तो जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


आठों युवकों ने शनिवार को अलीनगर थाने में दोनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कुंडलिया निवासी सुजीत कुमार और अन्य लोगों के तहरीर में बताया है कि एक वर्ष पूर्व सपा शासन में ग्राम विकास अधिकारी पद के लिए आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि राधेश्याम यादव और उसके छोटे भाई मुन्ना यादव उर्फ जयप्रकाश यादव ने आजमगढ़ के एक मंत्री से अच्छे संबंध बताकर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।

बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर सुजीत कुमार से 24 लाख 68 हजार, वीरेंद्र कुमार ताहिरपुर से 55 हजार, अभिनय कुमार श्रीवास्तव कैथापुर मुगलसराय से 70 हजार, रत्नेश कुमार मौर्य भगवतीदेई चुनार से एक लाख 14 हजार, अलख निरंजन उर्फ धीरज रविनगर मुगलसराय से 70 हजार, प्रदीप कुमार मुगलसराय चंदौली से 70 हजार, ममता यादव नौबतपुर से 50 हजार, धीरेंद्र कुमार पटेल जीवधीपुर कटरिया से सात लाख, लाले सरदार पांडेयपुर नई बस्ती वाराणसी से साठ हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह आठों लोगों से कुल 36 लाख 57 हजार रुपये ले लिए। नौकरी न मिलने पर जब सभी लोगों ने रुपये वापस मांगे तो दोनों भाइयों ने धमकी दी कि कहीं शिकायत की गई जान से मार देंगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed