{"_id":"5e27fb618ebc3e4b303c8b65","slug":"dead-body-throw-near-canal-after-murder-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव नहर के पास फेंका, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव नहर के पास फेंका, पुलिस जांच में जुटी
Wed, 22 Jan 2020 01:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और लोग ।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक युवक की हत्या कर दी। युवक की लाश एक नहर से बरामद हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बरूइन मोड़ के पीछे मुख्य नहर में बुधवार की सुबह एक 38 वर्षीय शख्स का शव मिला। लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसरा नहर के पास देशी शराब की दुकान पर शख्स ने कुछ लोगों के साथ शराब पी। इसी दौरान उसकी उन लोगों किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बहस इतनी बढ़ गई कि आपस में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद शख्स को नहर के पास ले जाकर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। और शव नहर के पास फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।