फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dead body of boy and girl found in mau

एक ही गांव के युवक और युवती की एक ही जगह मिली लाश, ऑनर किलिंग की आशंका

Mon, 18 Dec 2017 07:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 18 Dec 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
dead body of  boy and girl found in mau
डेमो पिक
यूपी के मऊ जिले के एक गांव में सोमवार की सुबह युवक और युवती का शव देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। दोनों के गले पर फंदे के निशान थे। दोनों शव गौशाले में सौ मीटर के अंतराल पर पड़ा मिला। पुलिस ने हत्या के बाद शवों को गौशाला के पास रखे जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


मामला मधुबन थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव का है। गौशाला में शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। युवक के घरवालों ने मौत जबकि युवती के घरवालों ने आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर एएसपी शिवाजी शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।  पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है। बहरीपुर निवासी मुक्ता यादव का पुत्र ऋषिचंद यादव (22) अरुणाचल प्रदेश में बीएलओ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिसंबर को घर आया था। रोज की तरह वह रविवार को भी गौशाला में सोया हुआ था। युवती स्नातक की छात्रा है। 
 

dead body of  boy and girl found in mau
डेमो पिक
सोमवार सुबह ऋषिचंद  का शव पड़ा मिला जबकि उसी गांव के कमलाकांत यादव की पुत्री प्रतिमा यादव (21) का शव गौशाला के अंदर पड़ा था। दोनों का घर भी गौशाला के आसपास है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पूछताछ की। जांच में दोनों के गले पर फंदे के निशान थे।

 अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला ने पूरे घटना को संदिग्ध बताया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या के कारण को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। ऋषिचंद के परिवार वालों ने पुलिस को केवल मौत जबकि युवती के परिजनों ने पुलिस को आत्महत्या करने की सूचना दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed