{"_id":"5e204ea08ebc3e8d3f51f915","slug":"dead-body-found-after-murder-in-phoolpur-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: शव मिलने से गांव में सनसनी, पुलिस के लिए पहेली बना केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: शव मिलने से गांव में सनसनी, पुलिस के लिए पहेली बना केस
Thu, 16 Jan 2020 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 16 Jan 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : डेमो
वाराणसी में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार रात बदमाशों ने एक शख्स की हत्या कर दी। सूचना के बाद पुलिस इस मामले में जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
फूलपुर थाना क्षेत्र के घोघरी गांव निवासी सुनील गिरी उर्फ डब्लू(35) पुत्र महेंद्र गिरी बुधवार रातअज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव भानु पटेल की बाउंड्री में फेंक दिया। जहां, भानु पटेल अपनी गाय-भैंस बांधता है।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह 5 बजे जब भानु की बहू भैंस को चारा देने गई तो सुनील का शव औंधे मुंह पड़ा था। शव को देख डरकर वह चिल्लाने लगी और आसपास के लोगों को बताया। मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
Trending Videos
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर फारेंसिक विभाग की टीम भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।