{"_id":"5a14348d4f1c1b72548be88d","slug":"dalit-girl-rape-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दलित महिला से दुष्कर्म, अंधेरे का फायदा उठाकर भागा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर दलित महिला से दुष्कर्म, अंधेरे का फायदा उठाकर भागा आरोपी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चंदौली जिले के एक गांव में बीती रात घर में सो रही दलित महिला के साथ दबंग ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर जब तक लोग पहुंचते आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा।
धानापुर अवहीं मार्ग पर स्थित एक गांव की मुसहर बस्ती में महिला अपने कमरे में सो रही थी। रात 11 बजे के करीब डबरिया गांव निवासी बंटी सिंह महिला के कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के चीखने चिल्लाने पर जब तक आस पास के लोग जुटते, आरोपी फरार हो गया।
महिला के परिवार वालों ने रात में ही सौ नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
प्रभारी सीओ सकलडीहा राज कुमार कुकरेती ने बताया कि बंटी सिंह के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कर आगे की करवाई की जा रही है। पीड़िता का बयान दर्ज कर उसे भी मेडिकल जांच के लिए महिला पुलिस के संरक्षण में जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अभियुक्त की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।