{"_id":"598f15e44f1c1b87458b47c5","slug":"d-9-gang-leader-fleeing-police-custody-four-arrests-including-daroga","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अभिरक्षा से भागा डी-9 गिरोह का इनामी, दरोगा समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस अभिरक्षा से भागा डी-9 गिरोह का इनामी, दरोगा समेत चार गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर से मऊ पेशी पर लाया गया डी-9 गिरोह का कुख्यात सुजीत सिंह बुढ़वा शुक्रवार की देर रात वापस ले जाते समय आजमगढ़ में शौच का बहाना कर फरार हो गया। दूसरे दिन शनिवार की शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
पुलिस सुजीत की तलाश में मऊ और आजमगढ़ के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। उधर, सुजीत के भागने के बाद चौकी प्रभारी बूढनपुर राजनरायन यादव ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें सुजीत के अलावा उसे पेशी के लिए लेकर आने वाले एचसीपी (विशेष श्रेणी दरोगा) महेंद्र सिंह, सिपाही विजय कुमार, पंकज और योगेंद्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने दरोगा महेंद्र सिंह सहित चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। फरार बदमाश सुजीत सिंह बुढ़वा मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अलदीमऊ गांव का रहने वाला है। वह डी-9 गिरोह का वर्तमान समय में सरगमा था।
विज्ञापन
22 मार्च 2016 को चिरैयाकोट बाजार में हुए दो लोगों की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ था। वर्तमान समय में सुजीत रामपुर जिला जेल में निरुद्ध था। उसे छुड़ाने के लिए गिरोह के सदस्य हथियार और रुपये जुटा रहे हैं। शुक्रवार को सुजीत की मऊ न्यायालय में पेशी थी।
उसे रामपुर जेल से न्यायालय में पेश कराने के लिए दरोगा महेंद्र सिंह, सिपाही विजय कुमार, पंकज और योगेंद्र के साथ लेकर आए थे। अदालत में सुनवाई के बाद पुलिस सुजीत को लेकर रामपुर जा रही थी। देर रात को वह अतरौलिया थाने के बूढनपुर चौक पर शौच का बहाना कर पुलिस बैन से नीचे उतरा और सिपाही को धक्का देकर फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक भागने के बाद सुजीत किसी की बाइक चुराई और उससे शहर की तरफ भाग निकला। लेकिन देर रात को शहर कोतवाली क्षेत्र के शारदा चौक के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलावस्था में सुजीत पुलिस को चकमा देकर कहीं छिप गया।
उधर, सुजीत के फरार होने पर चौकी प्रभारी बूढनपुर राजनरायन यादव ने सुजीत और उसे लेकर आने वाले सिपाहियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। केस दर्ज कर इन पुलिसवालों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस अभिरक्षा से फरार डी-9 गिरोह का कुख्यात सुजीत सिंह उर्फ बुढ़वा की तलाश की जा रही है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस का प्रयास जारी है।