फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   custom department caught gold in belt in varanasi airport

बैंकॉक से बेल्ट में इस तरह लेकर आया सोना, अधिकारी भी चौंक गए

Mon, 10 Jun 2019 05:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 10 Jun 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
custom department caught gold in belt in varanasi airport
कस्टम विभाग ने पकड़ी बेल्ट - फोटो : अमर उजाला

कस्टम विभाग के अफसरों ने एक बार फिर बैंकाक से तस्करी कर लाया गया सोना बरामद किया है। रविवार को अफसरों ने लाल बहादुर शास्त्री अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट, वाराणसी पर दो युवकों से बेल्ट का बक्कल बनाकर लाया गया 236 ग्राम सोना जब्त किया। सोने की कीमत करीब सात लाख 26 हजार रुपये आंकी गई।

विज्ञापन


कस्टम विभाग के आयुक्त (यूपी और उत्तराखंड) वेद प्रकाश शुक्ला को विदेश से सीधे आने वाली फ्लाइट के जरिए सोने की तस्करी की शिकायत मिली थी। उन्होंने इसके खुलासे की जिम्मेदारी डिप्टी कमिश्नर चंचल कुमार तिवारी को सौंपी है। रविवार को सहायक आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता की टीम ने वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरे अनिल शाह और अरुण शाह की संदेह के आधार पर चेकिंग की।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों की बेल्ट में लगे बक्कलों को चेक किया गया तो ये सोने के निकले। इन पर काला रंग किया गया था। एक बक्कल का वजन 150 ग्राम और दूसरे का करीब 100 ग्राम था। पकड़े गए माल की कीमत 20 लाख रुपये से कम होने के कारण सोने को सीज कर युवकों को जरूरी कार्रवाई के बाद छोड़ दिया गया। युवक बैंकाक से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E98 से वाराणसी उतरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed