फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Criminal murder in varanasi

जिस अपराधी के नाम से बनारस में थी दहशत, उसकी लाश बोरे में मिली

Tue, 23 Jan 2018 12:52 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 23 Jan 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Criminal murder in varanasi
मृतक रोजर अली के दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के दशाश्वमेध थाना अंतर्गत देहलू गली निवासी रौजल अली उर्फ भयानक (22) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसके दोनों हाथ और पैर को रस्सी से बांध कर शव को एक बोरे में भरकर सराय हड़हा की एक गली में स्थित कुएं के पास फेंक दिया गया था। सोमवार की सुबह इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंची चौक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मामले को लेकर पुलिस कुआं से थोड़ी दूर स्थित एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस रौजल के साथ घूमने-फिरने वाले चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। भयानक नशे का लती बताया गया है।
विज्ञापन


उसके खिलाफ दशाश्वमेध, चौक, लक्सा सहित अन्य थानों में हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी, एनडीपीएस सहित अन्य आरोपों में दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे और वह कई बार जेल जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्धों से की जा रही पूछताछ

Criminal murder in varanasi
रोजर अली के दुखी परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भयानक को रविवार की रात उसके तीन-चार दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। परिवारीजनों के अनुसार रात में 10 बजे के लगभग उसने घर पर फोन कर कहा कि वह जल्द ही आ रहा है लेकिन इसके बाद उसका पता नहीं लगा।

सोमवार की सुबह सराय हड़हा के दुकानदार अपनी दुकानें खोलने लगे तो कुएं के पास प्लास्टिक के बोरे में कुछ फेंका हुआ दिखा। सूचना पाकर पुलिस आई और बोरा खुलवाई तो भयानक का शव बरामद हुआ।

​इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नशे के दौरान ही वारदात को अंजाम दिया गया है। चार संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed