{"_id":"5d4fda598ebc3e6c9c26c258","slug":"criminal-loot-car-cash-from-businessman-in-sakaldiha-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के बल पर व्यापारी को पीटा, कार और कैश लेकर अपनी अल्टो छोड़कर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हथियारों के बल पर व्यापारी को पीटा, कार और कैश लेकर अपनी अल्टो छोड़कर फरार
Sun, 11 Aug 2019 02:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और बदमाश छोड़ गए अपनी कार।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक व्यापारी से बड़ी लूट होने का मामला सामने आया है। कार में आए आधा दर्जन बदमाशों ने हथियारों के बल पर व्यापारी से एक कार, 20 हजार रुपये कैश, मोबाइल समेत और भी कीमती सामान लूट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : सेनाध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एसपी क्राइम ब्रांच को जांच के आदेश
विज्ञापन
चंदौली जिले के कमालपुर निवासी भोले रस्तोगी शनिवार रात करीब 11 बजे वाराणसी से अपीनी ब्रेजा कार से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, वहां अल्टो कार में सवार आधा दर्जन बदमाशों ने व्यापारी की गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद असलहे के बल पर व्यापारी को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- सोनिया गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बोले 'ढाक के तीन पात'
बदमाशों ने व्यापारी की ब्रेजा कार, और 20,000 रुपेय के साथ मोबाइल लेकर भाग गए और अपनी अल्टो कार छोड़ गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यापारी को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
इसके बाद हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन सूचना के बाद भी एंबुलेंस नहीं आने पर मौके पर पहुंचे सपा नेता मनोज सिंह काका ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई और अपने वाहन से ट्रामा सेंटर लेकर गए। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है।