फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Criminal kidnapped wife of policeman in ghazipur

बदमाशों ने दिनदहाड़े सिपाही की पत्नी को किया अगवा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

Sun, 18 Mar 2018 10:30 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 18 Mar 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
Criminal kidnapped wife of policeman in ghazipur
Demo pic
यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है। गाजीपुर में बदमाशों ने एक सिपाही की पत्नी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दशहत का माहौल है। घटना से लोग डरे सहमे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से साफ इंकार कर रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली में तैनात सिपाही वरुण नायक अपनी पत्नी के साथ कोतवाली के पीछे स्थित सरकारी आवास में रहता है। सिपाही की इमरजेंसी ड्यूटी पुलिस लाइन में लगी थी। इसका फायदा उठाकर बोलेरो सवार बदमाश सिपाही के सरकारी आवास पर पहुंचे और उसकी पत्नी को अगवा कर फरार हो गए।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वायरलेस से जिले के सभी थानाध्यक्षों को इस संबंध में एर्लट कर दिया गया। इसकी जानकारी होते ही सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में जांच करना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानी जाए तो सिपाही वरुण नायक अपने गांव की एक युवती से दो वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज कर लिए था। इसको लेकर युवती के घर वाले काफी नाराज थे। इसको लेकर कई बार कोतवाली में पंचायत भी हो चुकी है।


फिलहाल पुलिस अगवा करने वाले को पकड़ने में लगी हुई है। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल शिवकुमार यादव ने बताया कि संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed