{"_id":"5a662bf74f1c1b8d268b5e0c","slug":"criminal-gun-shot-on-policeman-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने जेल परिसर में बंदी रक्षक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने जेल परिसर में बंदी रक्षक को मारी गोली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
गोली से घायल बंदी रक्षक मान सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री अपराध कम करने के चाहे तमाम दावे कर लें लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। इस बात का ताजा उदाहरण सोमवार को आजमगढ़ में देखने को मिला। यहां पर बाइक सवार दो बदमाशों ने जेल परिसर में बंदी रक्षक को गोली मार दी।
गोली लगने से बंदी रक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घायल बंदी रक्षक को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बदमाशों की तलाश में काबिंग की जा रही है।
कौशांबी निवासी मान सिंह यादव जिला जेल में बंदी रक्षक के रूप में तैनात है। सोमवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद चंडेश्वर स्थित जिला जेल परिसर स्थित आवास के बाहर खड़ा था। रात साढ़े आठ बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उसे गोली मार कर भाग निकले।
विज्ञापन
सीने में गोली लगने से मान सिंह मौके पर ही गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोग पुलिस को सूचना देने के साथ घायल को लेकर निजी अस्पताल की ओर भागे। गंभीर हालत में उसे शहर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
सूचना के बाद अस्पताल में पुलिस कप्तान अजय साहनी समेत भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। एसपी अजय साहनी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिंग की जा रही है। घायल बंदी की हालत रक्षक खतरे से बाहर है।