फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crime uncontrol in varanasi salesman murder in last night

बनारस में अपराध बेलगाम, घर में घुसकर सेल्समैन को चाकू से गोद डाला

Fri, 15 Jun 2018 08:00 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 15 Jun 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
Crime uncontrol in varanasi salesman murder in last night

विज्ञापन
बनारस में बीती रात करीब 10 बजे नई सड़क क्षेत्र में साड़ी व्यापारी को गोली मार दी गई तो वहीं रात करीब 12 बजे सिगरा थाना क्षेत्र के हरिनगर कॉलोनी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।  साड़ी व्यापारी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

गुरुवार की आधी रात सिगरा थाना क्षेत्र के हरिनगर कॉलोनी में रहने वाले बेकरी विक्रेता नरेंद्र जायसवाल (45) की चाकू मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। बीच बचाव करते वक्त मृतक नरेंद्र के भाई राधेश्याम को भी हल्की चोटें आई हैं। इस घटना की जानकारी दो घंटे बाद पुलिस को हो सकी। शुक्रवार की सुबह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


राधेश्याम ने बताया कि बीती रात 12 बजे घर आए चार अज्ञात लोगों ने चाकुओं से नरेंद्र पर हमला कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना रात दो बजे तब मिली, जब कबीरचौरा अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस का आरोप है कि परिजनों ने घटना की सूचना समय से नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा राधेश्याम ई-रिक्शा चलाता है और वह नरेंद्र के साथ ही रहता था। वहीं दूसरा रमाशंकर लेखपाल है। परिजनों का कहना है कि संपत्ति विवाद के कारण मझले भाई से विवाद चल रहा है। न्यायालय में मुकदमा चल रहा है और नरेंद्र ही इस पूरे मामले को देख रहा था। मृतक नरेंद्र अविवाहित था।

एसओ सिगरा सतीश सिंह ने बताया कि राधे श्याम की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। आस-पास के क्षेत्रों से एक दर्जन से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर मृतक का भतीजा व राधेश्याम का पुत्र शुभम बीती रात से गायब है। पुलिस ने जांच में इनको भी आधार बनाया है। हालांकि परिजन भतीजे के एक शादी समारोह में शामिल होने को कारण बता रहे हैं। 

शहर भर में पुलिस की पैदल गश्त, फायरिंग से मचा हड़कंप

Crime uncontrol in varanasi salesman murder in last night
दो पक्षों के झगड़े में तमंचे से चली गोली लगी साड़ी व्यापारी को - फोटो : अमर उजाला
एडीजी जोन, आईजी रेंज, एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारियों और थानेदारों की शहर में पैदल गश्त के बीच गुरुवार की रात नई सड़क क्षेत्र की खजूर वाली मस्जिद के सामने फायरिंग से हड़कंप मच गया।

गोली लगने से घायल शेख सलीम फाटक निवासी हाजी मोहम्मद इस्लाम (34) को आननफानन में मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। आपरेशन के बाद मोहम्मद इस्लाम के दाएं हाथ से डॉक्टरोें ने गोली निकाली और उनकी हालत स्थिर बताई। 

वारदात को लेकर चौक थाने में शाकिब की तहरीर पर बाबू अहमद रजा, उसके भाई गुलाम अशरफ व बाबू भेजा, शानू और सलमान फैजल के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों के तीन करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।

दालमंडी के साड़ी व्यापारी मोहम्मद इस्लाम खान ने बताया कि वो खजूर वाली मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकले। कुछ दूर चलने के बाद एक गेस्ट हाउस के समीप पहुंचे तो वहां दो पक्षों में कहासुनी हो रही थी। इसी बीच एक युवक ने फायरिंग कर दी और गोली उनके दाएं हाथ में लगी।

गोली चलते ही फायरिंग करने वाले मौके से भाग निकले और मोहम्मद इस्लाम को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

एक पक्ष सपा नेता का रिश्तेदार और दूसरा बदमाश का करीबी

Crime uncontrol in varanasi salesman murder in last night
यूपी पुलिस
एसपी सिटी ने बताया कि राकिब और शाकिब एक सपा नेता के रिश्तेदार हैं। वहीं, बाबू अहमद रजा चौक थाने के हिस्ट्रीशीटर रहे और मारे गए बदमाश हैदर अली उर्फ बुढ़ऊ का करीबी है। क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच नई सड़क, दालमंडी और आसपास के क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर आए दिन झगड़ा होता है।

गोली चलते ही दालमंडी और नई सड़क में मची भगदड़
ईद के मद्देनजर इन दिनों शाम होते ही दालमंडी, नई सड़क और आसपास के क्षेत्र में खरीददारी करने आने वाले लोगों के कारण पैर रखने की भी जगह नहीं रह जाती है। गुरुवार रात फायरिंग होते ही नई सड़क और दालमंडी में भगदड़ मच गई। इस बीच अनहोनी की आशंका के मद्देनजर कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए।

थाना क्षेत्र को लेकर काफी देर तक उलझी रही पुलिस
मोहम्मद इस्लाम को गोली मारे जाने की घटना के बाद काफी देर तक चौक, दशाश्वमेध और चेतगंज थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। तीनों थाने के थानेदार घटनास्थल को एक-दूसरे के क्षेत्र में बता रहे थे। एसपी सिटी और सीओ चेतगंज मौके पर पहुंचे तब जाकर स्पष्ट हुआ कि पहली बार झगड़ा दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में हुआ था और फायरिंग चौक थाना क्षेत्र में हुई है।

स्कूटी खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Crime uncontrol in varanasi salesman murder in last night
पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि दशाश्वमेध क्षेत्र के मुसाफिरखाना स्थित बाबू अहमद रजा की दुपट्टे की दुकान के सामने दो युवतियों ने स्कूटी खड़ी की। बाबू अहमद रजा के छोटे भाई छोटे बाबू ने स्कूटी दुकान के सामने से हटाने की बात कही तो कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि कहासुनी के बाद युवतियोें के पक्ष से उनके पिता मोहम्मद शाह आलम, भाई राजा, शाकिब और राकिब ने छोटे बाबू की पिटाई कर दी। मारपीट में छोटे बाबू का हाथ फ्रैक्चर हो गया और उसने दशावमेध थाने में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, मोहम्मद शाह आलम के पक्ष की ओर से चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

उधर, मारपीट में छोटे बाबू के घायल होने की जानकारी बाबू अहमद रजा बाबू को हुई। शाकिब और राकिब को खोजते हुए बाबू अहमद रजा, उसका भाई गुलाम अशरफ व बाबू भेजा, सलमान फैजल और शानू खजूर वाली मस्जिद के समीप पहुंचे। राकिब और शाकिब को देखते ही पांचों में से एक ने फायरिंग की और गोली मोहम्मद इस्लाम के हाथ पर जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed