{"_id":"59e4f3974f1c1b9f678b6042","slug":"communal-violence-in-dussehra-fair-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में दशहरा मेले में दो सम्प्रदायों के लोगों में मारपीट, तनाव को लेकर पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर में दशहरा मेले में दो सम्प्रदायों के लोगों में मारपीट, तनाव को लेकर पुलिस फोर्स तैनात
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले की स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सहावें बरबसपुर गांव में सोमवार को दशहरा मेले के दौरान दो सम्प्रदाय के लोगों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए।
घटना से गुस्साए लोगों ने एक कपड़ा सिलाई की दूकान में धावा बोलकर जमकर तोडफ़ोड़ की। मेले में भगदड़ मच गई। आरोप है कि दूकान में रखे कपड़े लूट लिए गए। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दो लोगों को हिरासत में लिया है।
घटना की खबर मिलते ही सर्किल के सभी थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर इलाके में तनाव है। गांव में दशहरा मेला का कार्यक्रम चल रहा था। राम, लक्ष्मण सीता, हनुमान, रावण की निकली झांकी देखने के लिए मेले में भारी भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
मेले में महिलाओं के लिए अलग दीर्घा बनाई गई थी। सुरक्षा के लिहाज से महिलाओं की दीर्घा की तरफ मेला आयोजन समिति की ओर से चार पांच की संख्या में स्वयंसेवी तैनात किए गए थे। इसी दौरान गांव का दूसरे संप्रदाय का एक युवक मेले में पहुंचा।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने पर पहुंचे लोग
UP Police
आरोप है कि युवक महिलाओं की दीर्घा की तरफ गया। स्वयंसेवकों ने युवक को महिलाओं की दीर्घा से दूर हटने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई।
मारपीट में विजय प्रकाश (60), निगम गुप्ता (20), काजू यादव (20), निगम सिंह (15) घायल हो गये। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक के पिता की कपड़ा सिलाई की दूकान में धावा बोल दिया।
दूकान में जमकर तोडफ़ोड़ की और वहां रखे कपड़े लूट लिए। घटना की खबर लगते ही कोतवाल नरेन्द्र प्रसाद, क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार शुक्ल समेत सर्किल के खुटहन, सरपतहां, खेतासराय आदि थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने आरोपी के पिता समेत दो को हिरासत में ले लिया है। घायलों का उपचार राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कराया गया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग थाने पर पहुंच गए।
पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया कि घायलों की तरफ से पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। क्षेत्र में पर्याप्त फोर्स लगाई गई है।