फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Communal tension arise in jaunpur afte girl molestation

छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने घेर लिया युवती का घर, दो समुदायों में तनाव

Fri, 17 Nov 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 17 Nov 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
Communal tension arise in jaunpur afte girl molestation
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के एक गांव में बुधवार को युवती के साथ छेड़खानी की घटना को लेकर दो समुदायों के लोग आमने सामने हो गए थे। छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी पक्ष से बड़ी संख्या में लोगों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार के साथ लड़की के घर को घेर लिया था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव है। एहतियात के तौर पर सुजानगंज कस्बे में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पूरा कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन


सुजानगंज कस्बा निवासी एक परिवार की युवती बुधवार की सुबह अपने घर के सामने स्थित एक दुकान पर कुछ सामान खरीदने गई थी। आरोप है कि उस दौरान दुकान पर बैठे समुदाय विशेष के युवक ने युवती पर फब्तियां कसीं। शाम को युवती ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवती के पिता दुकान पर जाकर आरोपी युवक से पूछताछ करने लगे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी ही देर बाद आरोपी युवक के पक्ष से 50 से अधिक की संख्या में लोगों ने लाठी, डंडे और धारदार हथियार लेकर युवती के घर को घेर लिया।

भीड़ में मौजूद लोगों के हाथों में हथियार देख परिवार के लोग सहम गए। लोगों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष सुजानगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम देख वहां जुटे लोग भाग निकले।

थानाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक केके चौधरी को स्थिति को अवगत कराया। एसपी के निर्देश पर बदलापुर और मछलीशहर सर्किल के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी ग्रामीण संजय राय, क्षेत्राधिकारी बदलापुर विनय कुमार द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे।


पूरा कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मोनू, असगर, इरशाद, कयूम शमशाद समेत 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एहतियात के तौर पर सुजानगंज में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed