{"_id":"57d324a64f1c1bb4613179cc","slug":"coloniser-firing-on-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में काॅलोनाइजर पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में काॅलोनाइजर पर फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 10 Sep 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के नई बाजार में शुक्रवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। उनके बीच जमकर हुई मारपीट के दौरान ही आरोप है कि काॅलोनाइजर पंकज सिंह पर फायरिंग कर दी गई। वह किसी तरह जान बचाकर कार से भागे तो उनका बाइक से पीछा कर लिया गया। उनकी कार पर भी फायरिंग की गई। सूचना के बाद मौके पर सीओ कैंट राजकुमार यादव जांच के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने एक नामजद एवं पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी संतोष सारनाथ थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।
चौबेपुर के उमरहां निवासी पंकज सिंह ने नई बाजार निवासी संतोष गौड़ की जमीन खरीदने के लिए उन्हें 11 हजार रुपये एडवांस दिया था। विवाद की वजह से सौदा टूट गया तो वह शुक्रवार को पैसा वापस लेने के लिए नई बाजार पहुंचे। वह एर्टिगा कार से अपने चालक पिंटू के साथ गए थे। नई बाजार में संतोष के कटरे में काफी देर तक पंचायत हुई। इसी दौरान वाद विवाद होने पर मारपीट होने लगी।
पंकज का आरोप है कि संतोष एवं उनके पांच दोस्तों ने उनके ऊपर पिस्टल से फायरिंग कर दी। राहगीरों के बीचबचाव करने पर वह कार से भागे तो उनका पीछा कर फायरिंग की गई। वह किसी तरह पैदल जान बचाकर भागा। सीओ कैंट का कहना है कि मौके से खोखे बरामद नहीं हुए हैं। फायरिंग का कोई प्रमाण नहीं है। हालांकि पंकज की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी संतोष गौड़ सारनाथ थाने का हिस्ट्रीशीटर है।