फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cm yogi said in ubhbha sonbhadra government did what we promised 

उभ्भा गांव में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- सरकार ने जो कहा, उसे किया

Sat, 14 Sep 2019 04:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 14 Sep 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
cm yogi said in ubhbha sonbhadra government did what we promised 
सोनभद्र के उभ्भा गांव में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि सरकार की नीति है कि हर गरीब परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। खुशी है कि उभ्भा, सपही गांव के लोगों को आवास, पेंशन, शौचालय के साथ अन्य सरकारी सुविधाएं मिल रही हैं। सरकार ने जो कहा, उसे पूरा किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास की 340 करोड़ की 46 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, 281 लाभार्थियों को 852 बीघे जमीन का पट्टा दिया गया। 292 लोगों को आवास दिए गए। इसके पहले पीड़ित परिवार को 18.50 लाख रुपये, निराश्रित पेंशन, घायलों को छह-छह लाख रुपये, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की स्वीकृति, 510 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड जारी किया गया।
विज्ञापन


201 लोगों को मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना से जोड़ा गया। उभ्भा गांव में सभी घरों का  विद्युतीकरण हुआ। उन्होंने कहा कि जहां बिजली नहीं जा रही है, सोलर पैनल देंगे। कहा कि शासन की नीति है कि बिना भेदभाव के योजना का सबको लाभ मिल सके। यह गांव इसका उदाहरण बनेगा। यहां के लोगों को सभी योजनाओं का लाभ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में प्रशासन इस तरह की घटनाएं रोके :
सोनभद्र। मुख्यमंत्री ने उभ्भा में 17 जुलाई की घटना पर दुख जताया। कहा कि जिन्होंने परिवार खोया, अब वे वापस नहीं आ सकते। लेकिन सरकार की नैतिक जिम्मेदारी थी कि वह गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ और दोषियों को सख्त सजा दिलाए। कहा कि जिला प्रशासन हर हाल में इस तरह की घटनाओं को रोके। हर गरीब को उसका हक मिलना चाहिए। प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि जिस तेजी से उभ्भा में कार्रवाई की है, ऐसे ही अन्य गांवों की जनता की समस्याओं को भी निपटाए। 

एक हजार बीघे जमीन पर दबंगों का कब्जा :
सोनभद्र। उभ्भा गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि जब उन्होंने जमीनों पर कब्जे की जांच प्रशासन से कराई तो पता चला कि गरीबों और जंगल की एक हजार बीघे भूमि पर दबंगों, भू-माफियाओं का कब्जा है। उन्होंने जमीनों की जांच के लिए एसआईटी बना दी है। तीन माह में इसकी रिपोर्ट आएगी। इसके बाद बड़ी कार्रवाई करेंगे। कहा कि जिले के हर आदिवासी, बनवासी, गरीब अनुसूचित, भूमिहीन परिवार को सीलिंग के तहत राजस्व के नियम के अनुसार भूमि आवंटित करेंगे। जब गरीब के चेहरे पर खुशहाली होगी तो देश खुशहाल होगा। हमारी पूरी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है। सरकार आगे भी आर्थिक स्वावलंबन के लिए कार्य करेगी।

वंचितों को मिलेगा न्याय, सीएम हेल्पलाइन पर करें शिकायत :
सोनभद्र। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार न्याय देने के लिए आप सबके बीच आई है। आप सब की कृपा सरकार, पार्टी, कार्यकर्ताओं पर बनी रहे, सरकार वंचितों को न्याय दिलाएगी। उन्होंने कहा कि आप सबको कोई दिक्कत हो तो मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर 1070 पर फोन करें। यह कॉल उनके पास आती है। जिस तरह उभ्भा की घटना में त्वरित कार्रवाई की गई, उसी तरह हेल्पलाइन पर शिकायत करने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed