{"_id":"5d7a621c8ebc3e017e52b70c","slug":"cm-yogi-inaugurate-lay-foundation-stone-for-46-projects-visit-ubhbha-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: योगी ने उभ्भा में किया 45 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, कांग्रेस पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: योगी ने उभ्भा में किया 45 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, कांग्रेस पर बोला हमला
Fri, 13 Sep 2019 03:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 13 Sep 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
आदिवासियों को भूमि का पट्टा वितरित करते योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या सोनिया गांधी उभा के पीड़ितों से माफी मांगेंगी। कहा कि कांग्रेस के 55 साल के पाप को धोने का काम भाजपा सरकार कर रही है।
विज्ञापन
उभ्भा कांड के पीड़ितों को हरसंभव न्याय दिया जाएगा। उन्हें बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। शुक्रवार को घोरावल तहसील के गांव में पहुंचे मुख्यमंत्री ने 340 करोड़ की 35 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। यहां उन्होंने मृतक आश्रितों को आवास, भूमि का पट्टा, निराश्रित पेंशन भी दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मिर्जापुर और सोनभद्र की विवादित जमीनों के लिए अलग से एक एसआईटी गठित कर दिया है। तीन माह में एसआईटी की रिपोर्ट आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि 1000 एकड़ से अधिक जमीन दबंगों ने भू-माफियाओं ने कब्जा कर रखा है। इसकी जांच कराई जा रही है। इन जमीनों को कब्जे से मुक्त कराकर गरीबों, दलितों, आदिवासियों को भूमि का पट्टा किया जाएगा।
विज्ञापन