फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   class 12 girl gangrpae in jaunpur

जौनपुर में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप, छह के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 15 Sep 2017 02:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 15 Sep 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
class 12 girl gangrpae in jaunpur
demo pic
जौनपुर जिले के एक गांव की 12वीं की छात्रा से के साथ बुधवार की रात छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। गुरुवार को सुबह किशोरी गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र के पास अचेतावस्था में मिली। उसे जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रोप, पाक्सो एक्ट सहित और धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी घर से फरार हैं। उधर, बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम शौच के लिए खेत में जा रही पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


गांव निवासी 12 वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय किशोरी बुधवार की रात परिवारवालों के साथ घर के बरामदे में सोई थी। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो उसे बिस्तर पर न पाकर खोजबीन करने लगे थे कि तभी किसी ने बताया कि वह बस्ती से दूर उप स्वास्थ्य केंद्र के पास अचेत पड़ी है। घरवाले वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी दशा देख सन्न रह गए। वे उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है। होश में आने पर किशोरी ने आपबीती सुनाई। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के लतीफपुर गांव निवासी सोनू सिंह, बब्लू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नन्हे सिंह, बच्चूलाल सिंह, संतोष सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

तहरीर में कहा गया है कि दुष्कर्म के आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी है। पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडेय ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।


उधर, बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम शौच के लिए खेत में जा रही पांच वर्षीय बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका के पिता की तहरीर के मुताबिक, पांच वर्षीय पुत्री शाम में शौच के लिए खेत जा रही थी कि गांव के ही अजीत राजभर ने उसे पकड़ लिया और खेत में उससे दुष्कर्म किया।

उसका रोना सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो युवक भाग निकला। पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed