फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chetganj shot in the guest house operation

चेतगंज में गेस्ट हाउस संचालक को मारी गोली

Thu, 04 Feb 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 04 Feb 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Chetganj shot in the guest house operation
चेतगंज थाना क्षेत्र के चउरछटवा में बुधवार रात पियरी से अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवार गेस्ट हाउस संचालक सुजीत कुमार घोष उर्फ बाबूलाल (50) को बदमाशों ने गोली मार दी। आननफानन में उसे मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार सुजीत को पेट में दो गोली मारी गई है। एक गोली निकल गई है जबकि पेट में फंसी दूसरी गोली को निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


सुजीत और उनकी पत्नी नेहा के अनुसार उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है। गोली किसने और क्यों मारी, यह वो नहीं जानते। पुलिस के अनुसार बदमाशों का निशाना भीड़ में शामिल कोई और था। यह संयोग ही था कि गोली सुजीत को लग गई। एसएसपी आकाश कुलहरि अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लिए।
विज्ञापन


दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर निवासी सुजीत कुमार घोष का गोदौलिया में गेस्ट हाउस है। बुधवार को वे औरंगाबाद के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पियरी गए थे। रात में वापसी के दौरान वे बाइक से चउरछटवा पहुंचे ही थे कि अचानक ताबड़तोड़ गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इतने में ही लोग इधर-उधर भागने लगे। थोड़ी देर बाद माहौल सामान्य हुआ तो लोगों ने देखा कि सुजीत जमीन पर ही पेट दबाए गिरे पड़े हैं। सुजीत के एक परिचित ने उन्हें तत्काल उठाया और मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले गया। क्षेत्राधिकारी चेतगंज अनुराग आर्या ने बताया कि घटना का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सीसीटीवी में कैद हुआ एक हमलावर
सुजीत को जिस जगह गोली मारी गई थी उसी के पास स्थित एक मकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो सामने आया कि एक हमलावर गोली मारने के बाद पैदल ही एक गली की ओर भाग रहा है। सीओ चेतगंज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर की तलाश शुरू कर दी गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-----
कहीं निशाने पर पार्षद तो नहीं
शवयात्रा में एक पार्षद भी शामिल थे। क्राइम ब्रांच और पुलिस महकमे की चर्चाओं के अनुसार कहीं बदमाशों के निशाने पर वही तो नहीं थे। पुलिस इस बिंदु को लेकर भी तफ्तीश में जुटी हुई है। गोली चलते ही पार्षद को लेकर शहर भर में अफवाहों का बाजार गर्म हुआ। हालांकि, जब पुष्टि नहीं हुई तो उनके समर्थकाें और शुभचिंतकों ने राहत की सांस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed