{"_id":"570425834f1c1b2833c8178b","slug":"chaukagat-salesmen-killing-looted-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकाघाट में सेल्समैन की हत्या, रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकाघाट में सेल्समैन की हत्या, रुपये लूटे
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
Updated Wed, 06 Apr 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
चौकाघाट के जोगीबीर मंदिर के पास मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मसाला कंपनी के सेल्समैन की लाश मंगलवार की रात चौकाघाट स्थित जोगीबीर मंदिर के पास मिलने से सनसनी मच गई। उसके सिर और सीने पर चोट के निशान थे। चेहरे पर मिर्च लगी थी। जेब से मिले मोबाइल और डायरी से शव की पहचान पांडेयपुर निवासी राजेंद्र पांडेय (55) के रूप में की गई। परिवार वालों ने हत्या कर लूट का आरोप लगाया है।
पांडेयपुर निवासी राजेंद्र विशेश्वरगंज में एक मसाला कंपनी के सेल्समैन थे। रात करीब नौ बजे वह साइकल से घर के लिए निकले थे। रात करीब ग्यारह बजे वह चौकाघाट पर पड़े मिले। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद बेटे जितेंद्र पहुंचे।
उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। मसाला कंपनी के प्रतिनिधि का कहना है कि राजेंद्र के पास करीब 25 हजार रुपये रहे होंगे। हालांकि उनके पास कितने पैसे थे यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सीओ चेतगंज अनुराग आर्या का कहना है कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी।