{"_id":"5a94566a4f1c1b8e238baf66","slug":"cbi-arrested-sbi-bank-manager-to-take-bribe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने बैंक मैनेजर को रिश्वत लेने पर किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई ने बैंक मैनेजर को रिश्वत लेने पर किया गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली में सीबीआई ने सोमवार को एसबीआई के एक बैंक मैनेजर को घूस लेने पर गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। बैंक मैनेजर दस लाख रुपये ऋण दिए जाने के एवज में कमीशन की मांग कर रहा था। छापेमारी से बैंक कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
जिले खजूर गांव निवासी रामाश्रय सिंह शहाबगंज क्षेत्र के ईशापुर में प्राइमरी विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर नियुक्त हैं। रामाश्रय के पुत्र के विष्णु दयाल सिंह ने बताया कि उसके पिता ने लगभग एक सप्ताह पूर्व किसी कार्यवश स्टेट बैंक आफ इंडिया की साहूपुरी शाखा में दस लाख रुपये ऋण के लिए आवेदन किया था।
ऋण देने के एवज में बैंक मैनेजर अजय कुमार गोंड ने पांच प्रतिशत बतौर सुविधा शुल्क देने की मांग की। शाखा प्रबंधक की मांग से परेशान होकर रामाश्रय ने इसकी शिकायत वाराणसी के भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्य करने वाली शाखा के अधिकारियों से की।

डिवाइस में रिकार्ड हुई बातचीत
demo pic
मामला गंभीर देख भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्य करने वाली टीम ने इस प्रकरण को सीबीआई के हवाले कर दिया। सोमवार को सीबीआई के अधिकारियों ने दोपहर में रामाश्रय से संपर्क किया और एक रिकार्डिंग डिवाइस और रंग लगे 40 हजार रुपये देकर उन्हें बैंक में भेज दिया।
मैनेजर से बातचीत के दौरान वह चार पर्सेंट कमीशन के बाद लोन देने को तैयार हो गया जिसकी रिकार्डिंग डिवाइस में हो गई। विष्णु दयाल ने बताया कि पिता रामाश्रय सिंह 40 हजार रुपये बैंक मैनेजर को दे दिया और सीबीआई टीम को इसकी जानकारी दे दी।
इसके बाद शाम सात बजे सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने बैंक में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसको अपने साथ ले गई। इसके अलावा सीबीआई के टीम के कुछ सदस्य बैंक के भीतर शिकायतकर्ता को साथ लेकर अन्य कर्मियों से पूछताछ करने व दस्तावेजों की पड़ताल में जुटे रहे।