फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   case registered against two director of KGR green infratech

KGR ग्रीन इंफ्राटेक के दो डायरेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Fri, 08 Dec 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 08 Dec 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
case registered against two director of KGR green infratech
मुकदमा दर्ज - फोटो : SELF
वाराणसी लहरतारा स्थित केजीआर ग्रीन इंफ्राटेक के डायरेक्टर कन्हैयालाल सिंह और रामा प्रताप मिश्रा के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में धोखाधड़ी, आपराधिक न्यास भंग, धमकाने, अपमानित करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई गुरुवार को शिवपुर क्षेत्र की राजेंद्रपुरी कॉलोनी नवलपुर निवासी अनिल कुमार सिंह की तहरीर पर की गई। अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विज्ञापन के आधार पर उन्होंने केजीआर ग्रीन इंफ्राटिक की ओर से पहड़िया में प्रस्तावित अपार्टमेंट में टू बीएचके फ्लैट के लिए बुकिंग कराई थी।
विज्ञापन


केजीआर ग्रीन के लहरतारा स्थित ऑफिस में कंपनी के डायरेक्टरों ने उन्हें बताया था कि अपार्टमेंट वीडीए अप्रूव्ड है। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। डायरेक्टर के कहने पर उन्होंने वर्ष 2016 में ही 21 लाख रुपये से अधिक कंपनी को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बदले उन्हें रसीद भी दी गई। इसके लगभग 15 महीने बाद भी जब फ्लैट का काम शुरू नहीं हुआ तो उन्हें शंका हुई। पता चला कि केजीआर ग्रीन को अभी वीडीए का अप्रूवल ही नहीं मिल पाया है।

इस पर केजीआर ग्रीन के डायरेक्टर से उन्होंने बात की और अपना पैसा वापस मांगा तो उनसे गालीगलौज की गई। पैसा लौटाने से इनकार करते हुए उन्हें धमकियां दी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed