फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   case filed against accused husband who burn wife at sonebhadra

सोनभद्रः दूसरी शादी का विरोध करने पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया

Mon, 10 Jul 2017 04:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Mon, 10 Jul 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
case filed against accused husband who burn wife at sonebhadra
सोनभद्र जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति दूसरी शादी करने की चाह में था। जब उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया तो जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया।  राबर्ट्सगंज कोतवाली के कांशीराम आवास में 28 दिन पूर्व संदिग्ध हाल में झुलसी महिला ने पति और एक युवती पर जलाने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन


अस्पताल में छुट्टी मिलने के बाद उसने ने पति और युवती के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। उसका आरोप है कि  दूसरी शादी करने से मना करने पर दोनों ने मिलकर उस पर केरोसिन का तेल छिड़कर आग लगा दिया।  
विज्ञापन


पुलिस को दिए तहरीर में महिला ने कहा कि आठ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात पन्नूगंज थाना क्षेत्र के राजू से हुई थी। घर वालों के विरोध करने के बावजूद उसने युवक से शादी की ती।  दोनों कांशीराम शहरी आवास में रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 जून की सुबह करीब दस बजे पति एक लड़की को लेकर घर लेकर आया। लड़की से शादी करने करने की बात कहने लगा। उसने दूसरी शादी करने से मना किया तो दोनों मिलकर केरोसिन का तेल छिड़कर आग लगा दी। उसे तड़पता छोड़ दोनों फरार हो गए।


आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। पति अस्पताल में भी नहीं आया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसने पति की तलाश की तो उसका पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed