फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Carrying seven kilos of heroin arrested four smugglers

सात किलो हेरोइन ले जा रहे चार तस्कर गिरफ्तार

Mon, 09 May 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 09 May 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Carrying seven kilos of heroin arrested four smugglers
कार की फर्श काटकर रखा था।
राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने लंका के डाफी से स्कॉर्पियो सवार चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे में सात किलो हेरोइन बरामद की। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। पूछताछ में पता चला कि वे बाराबंकी जा रहे थे। वहां एक तस्कर को उन्हें हेरोइन की सप्लाई देनी थी। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। राजस्व खुफिया की टीम के अधिकारियों को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो सवार लोग गाड़ी में हेरोइन लेकर बाराबंकी जा रहे हैं।
विज्ञापन



शनिवार की सुबह टीम ने डाफी में गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी। पश्चिम बंगाल के नंबर वाली स्कॉर्पियो को चेक किया गया तो उसमें हेरोइन के एक-एक किलो के सात पैकेट मिले। गाड़ी में बैठे मुर्शिदाबाद निवासी अशरफ शेख, अबू बकर सिद्दीकी, वीरभूमि निवासी असादुुल शेख और मालदा निवासी कमाल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह का मुखिया अशरफ है। वह मुर्शिदाबाद से हेरोइन लेकर चला था। बाराबंकी में एक तस्कर को हेरोइन की सप्लाई देनी थी। बाराबंकी में जिसे हेरोइन देनी थी, उसके नाम के बारे में उसने अनभिज्ञता जताई। तय हुआ था कि रविवार को बाराबंकी पहुंचने पर तस्कर अशरफ के मोबाइल पर फोन करता। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ खुफिया अधिकारी आनंद कुमार राय, खुफिया अधिकारी सभाजीत सिंह, श्याम बिहारी और एलएन पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed