फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bus collides with Truck in Bhadohi, 48 injured

भदोही में बारातियों से भरी बस ट्रक से भिड़ी, 48 बाराती घायल

Sat, 03 Jun 2017 08:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही Updated Sat, 03 Jun 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
Bus collides with Truck in Bhadohi, 48 injured
दुर्घटना में घायल बाराती - फोटो : अमर उजाला

भदोही में शुक्रवार की रात करीब दो बजे बारातियों से भरी बस और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। इसमें दोनों वाहनों के चालक और खलासी समेत बस में सवार 48 लोग घायल हो गए। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को औराई सीएचसी और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया।

विज्ञापन


इनमें नौ लोगों की हालत चिंताजनक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। मिर्जापुर के सीखड़ निवासी गोविंद कोरी के बेटे कमलेश की शादी के लिए बारात शुक्रवार को औराई थानाक्षेत्र के मेघीपुर गांव निवासी सबलू कोरी के घर आई थी।
विज्ञापन


बताते हैं कि द्वारचार के बाद बारात जनवासे में चली गई। लेकिन, खाने को लेकर थोड़ा विलंब हो गया। बाराती खाने का इंतजार कर रहे थे। कुछ बारातियों को रात में ही जाना था तो कुछ लोगों को रुकना था। खाने में विलंब को लेकर बारातियों और घरातियों में विवाद हो गया। इससे तमाम बाराती नाराज होकर जनवासे में चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कुछ बारातियों ने घर जाने का फैसला ले लिया और बस पर बैठकर रात 1.45 बजे सीखड़ के लिए रवाना हो गए। दो बजे के आसपास बारात मेघीपुर गांव के सामने हाईवे पर पहुंची।

बस को जीटी रोड पार कर उत्तरी लेन पर जाना था, लेकिन मोड़ पर कट न होने की वजह से दक्षिणी लेन से ही बस चालक वाराणसी की ओर चल दिया। आगे के कट से मुड़कर वह उत्तरी लेन पर हो जाता। बताया जाता है कि बस की एक ही हेडलाइट जल रही थी।


इसी बीच वाराणसी से इलाहाबाद की तरफ जा रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। इसमें 48 बाराती घायल हो गए। इनमें से 21 घायलों को औराई सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से नौ लोगों को चिकित्सक ने वाराणसी ले जाने की सलाह दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed