Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Auto-rickshaw skids on gravel on an incomplete road; driver dies

Chandauli News: अधूरी सड़क पर गिट्टी से फिसला ऑटो, चालक की मौत

Mon, 02 Nov 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw skids on gravel on an incomplete road; driver dies
तिलकधारी गोस्वामी, फाइलफोटो
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी ऑटो चालक तिलकधारी गोस्वामी (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार शाम रामगढ़ स्थित गुलाब सिंह स्मृति द्वार के पास अर्धनिर्मित सड़क पर बिखरी गिट्टी पर ऑटो का पहिया चढ़ने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान रविवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

तिलकधारी शनिवार शाम करीब सात बजे गुरेरा-रामगढ़-नादी मार्ग पर ऑटो लेकर जा रहे थे। रामगढ़ में गुलाब सिंह स्मृति द्वार के पास सड़क निर्माण अधूरा होने के कारण गिट्टी बिखरी हुई थी। इसी दौरान ऑटो का पहिया गिट्टी पर चढ़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार को शव रामगढ़ स्थित घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी कविता और दोनों बेटियों रितिका (10) व आर्या (8) का रो-रोकर बुरा हाल रहा। तिलकधारी ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed