{"_id":"5c7a8419bdec22736436be74","slug":"burn-teenage-girl-after-rape-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में दरिंदगी की हदें पार, किशोरी के साथ दुष्कर्म कर किया आग के हवाले, इलाज से पहले ही तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी में दरिंदगी की हदें पार, किशोरी के साथ दुष्कर्म कर किया आग के हवाले, इलाज से पहले ही तोड़ा दम
Sat, 02 Mar 2019 06:54 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 02 Mar 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया। झुलसी किशोरी की इलाज से पहले ही मौत गई। इतनी भयावह घटना दिल्ली में हुए निर्भया कांड की याद दिलाती है।
गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी अपने माता-पिता के साथ रहती थी। शनिवार को सुबह किशोरी के माता-पिता घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने डेरे पर चले गए थे। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे किशोरी के पड़ोस का ही एक युवक छत के रास्ते किशोरी के घर में घुसा। इसके बाद घर में जब किशोरी को अकेला पाया तो चुपके से उसके घर का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया।
इसके बाद किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इस घिनौनी हरकत के बाद अपने साथ पहले से लाया हुआ मिट्टी का तेल किशोरी के ऊपर छिड़क कर आग लगा दी। आग लगते ही किशोरी चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी चीख जब पड़ोसियों को सुनाई दी तब सभी किशोरी के घर की तरफ दौड़ पड़े। इसी बीच उसके मां-बाप भी घर पहुंच गए।

पुलिस ने दर्ज किया किशोरी का बयान
demo
लोगों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसी बीच आरोपी युवक अपने आप को लोगों से घिरा देख छत के रास्ते फरार हो गया। उधर ग्रामीण पड़ोस के मकान की छत से घर के अंदर घुसे तो देखा कि किशोरी गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर तड़प रही थी। परिजन ग्रामीणों के साथ आनन-फानन में किशोरी को लेकर थाने पहुंचे।
पुलिस ने तुरंत लड़की का बयान दर्ज किया। इसके बाद पुलिस किशोरी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जा रही थी, तभी उसकी मौत हो गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि किशोरी का बयान दर्ज कर लिया गया है। परिवार के लोग झुलसी किशोरी को ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में ले लिया गया है।
परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बता दें कि किशोरी ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा दी थी।