फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   brother stabbed his elder brother sister-in-law and nephew in ballia up

यूपी: सगे भैया-भाभी और उनके मासूम बच्चे को चाकू से गोदा, भतीजे की मौत

Tue, 09 Jun 2020 03:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 09 Jun 2020 03:20 PM IST
सार

  • छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भैया-भाभी और भतीजे को चाकू से गोदा।
  • भतीजे की मौके पर मौत, भाई-भाभी जिला अस्पताल में भर्ती।
  • चाकू मारकर आरोपी हुआ फरार, पुलिस कर रही छानबीन।

विज्ञापन
brother stabbed his elder brother sister-in-law and nephew in ballia up
डॉक्टर और परिजनों से पूछताछ करते अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के नई बस्ती हांसनगर गांव में सगे भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी और डेढ़ साल के मासूम भतीजे को चाकू से गोद-गोद कर अधमरा कर दिया। मासूम की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि भाई व भाभी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ बैरिया अशोक सिंह व थानाध्यक्ष हल्दी सत्येंद्र कुमार राय मौके पर पहुंच गए। तब तक हमलावर फरार हो चुका था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव के रास बिहारी का छोटा भाई श्याम बिहारी लगभग 15 दिन पहले दिल्ली से श्रमिक ट्रेन से गांव पहुंचा। यहां वह बड़े भाई के साथ ही रह रहा था। उसके आने के कुछ दिन बाद उसकी पत्नी अपने मायके नैनीजोर से बच्चों के साथ ससुराल आ गई।
विज्ञापन



यहां दोनों भाई का परिवार एक साथ ही रह रहा था। अचानक दो-तीन पहले श्याम बिहारी अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर ससुराल नैनीजोर छोड़ने गया। मंगलवार को वहां से लौटते ही उसने भाई रास बिहारी, भाभी प्रभावती देवी व डेढ़ वर्षीय भतीजे अभी पर चाकू से हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

brother stabbed his elder brother sister-in-law and nephew in ballia up
पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

जब तक ये लोग कुछ समझते चाकू के वार से बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। इनकी चीख-पुकार सुन आसपास के लोग जुटे तो इन्हें लहुलुहान हाल में छोड़ श्याम बिहारी फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची हल्दी थाना की पुलिस सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां थोड़ी देर बाद ही मासूम की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed