फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boyfriend lifts himself after shooting girlfriend at ballia

बलियाः प्रेमिका को गोली मारने के बाद प्रेमी ने खुद को उड़ाया

Tue, 30 May 2017 02:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 30 May 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend lifts himself after shooting girlfriend at ballia
Murder
बलिया जिले के जेठवार गांव में सोमवार की देर रात एक युवक ने गांव की एक युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया।   गोली चलने की आवाज सुन कर जब तक लोग वहां पहुंचते, दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा एडिशनल एसपी रामयज्ञ यादव भी मौके पर पहुंच गए थे। 
पकड़ी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव निवासी संजय राय की पुत्री खुशबू राय (22) का प्रेम प्रसंग बलिया कोतवाली क्षेत्र के खोरीपाकड़ निवासी युवक माही से चल रहा था। सोमवार की शाम माही जेठवार गांव पहुंचा और संजय राय के घर के नजदीक ही उसका किसी बात को लेकर खुशबू से विवाद हो गया।
विज्ञापन


इस पर उसने तमंचे से पहले खुशबू को गोली मारी फिर खुद को भी गोली मार कर ली। फायरिंग की आवाज सुनते ही लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस के साथ एडिशनल एसपी रामयज्ञ यादव भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed