फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boyfriend brutally beaten up by tied to tree lover gone to meet his girlfriend in azamgarh up video gone viral

यूपी: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 27 Aug 2020 01:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 27 Aug 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend brutally beaten up by tied to tree lover gone to meet his girlfriend in azamgarh up video gone viral
पेड़ से बंधा युवक। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जिले में गुरुवार को एक युवक को पेड़ से बांधकर धुनाई करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला प्रेम-प्रसंग से संबंधित था।

विज्ञापन

जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की धुनाई की गई थी। एसपी के आदेश पर प्रकरण में सिधारी पुलिस ने 10 लोगों को नामजद करते हुए 15-20 अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन



गुरुवार को एक युवक को पेड़ से बांधकर के बुरी तरह पिटाई की गई थी। एसपी सुधीर कुमार सिंह के पास जब मामला पहुंचा तो इसकी जांच कराई गई। पता चला की वीडियो 23 अगस्त का है और सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों और गांव के कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांधकर उसकी बुरी तरीके से पिटाई की गई। इतना ही नहीं पूरे प्रकरण का वीडियो बनाया गया और उसको वायरल कर दिया गया।

एसपी के निर्देश पर सिधारी पुलिस ने 10 लोगों को नामजद करते हुए 15-20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन को गिरफ्तार किया गया है, बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed