फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boy dies after getting trapped in elevator lift door in green apartment varanasi

दर्दनाक : लिफ्ट में फंसकर मासूम की मौत, शव लेकर गायब डॉक्टर ने माता-पिता के साथ गंगा में बहाया

Wed, 28 Aug 2019 11:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 28 Aug 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
Boy dies after getting trapped in elevator lift door in green apartment varanasi
इलाज के दौरान अस्पातल में भर्ती बच्चा। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत महावीर मंदिर क्षेत्र स्थित महावीर ग्रीन अपार्टमेंट की लिफ्ट के दरवाजे में फंसकर मंगलवार शाम 10 वर्षीय छोटू की मौत हो गई। छोटू दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला अस्पताल के सर्जन डॉ शिवेश जायसवाल के घर पर काम करता था।

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से बच्चे को लेकर डॉ शिवेश लापता हो गए। उन्हें खोजने के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाना पड़ा।

ये भी पढ़ें : पूरा हिंदुस्तान आज कश्मीर के लिए बाहें फैलाए खड़ा : स्वतंत्र देव सिंह
विज्ञापन


रात एक बजे डॉ शिवेश मकबूल आलम रोड स्थित पैतृक आवास पर मिले। लेकिन उनके पास बच्चे का शव नहीं था। छोटू का शव कहां है, इस संबंध में देर रात तक डॉ शिवेश से पुलिस ने पूछताछ की। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने बच्चे के माता-पिता के साथ शव को गंगा में बहा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकबूल आलम रोड के मूल निवासी डॉ शिवेश के घर पर भोपाल निवासी रमाशंकर का बेटा छोटू काम करता था। शाम के समय डॉक्टर के बेटे को लेकर छोटू लिफ्ट से उनके फ्लैट में जा रहा था। इसी बीच ना जाने कैसे छोटू लिफ्ट के दरवाजे के बीच फंस गया। उसकी चीख सुन कर लोग भाग कर आए।

ये भी पढ़ें : सोनभद्र : थाने में युवक ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस महकमे में हड़कंप

छोटू को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ शिवेश ने कहा कि निजी अस्पताल में इसका बेहतर उपचार कराएंगे। इसके बाद दोनों का पता नहीं लगा। पुलिस डॉ शिवेश के फ्लैट पर पहुंची तो वह नहीं थे।

देर रात एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि डॉ शिवेश मिल गए हैं। बच्चे का शव कहां हैं इसके बारे में इंस्पेक्टर कैंट ने उनसे पूछताछ की। इसके बाद डॉक्टर ने बच्चे का शव गंगा में बहाए जाने की बात कही। जांच कर प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें : वाराणसी : पालिकाध्यक्ष को अश्लील वीडियो भेजने और कॉल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed