फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   police arrested accused of Obscene video photo send to phone Ramnagar municipal president varanasi

वाराणसी : पालिकाध्यक्ष को अश्लील वीडियो भेजने और कॉल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Aug 2019 09:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Aug 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
police arrested accused of Obscene video photo send to phone Ramnagar municipal president varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के रामनगर की नगर पालिकाध्यक्ष और नगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेखा शर्मा को व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर अश्लील हरकत करने के आरोपी आशुतोष उपाध्याय को गिरफ्तार कर मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। भदोही के गोपीगंज थाना के बरजी का मूल निवासी आशुतोष भेलूपुर थाना के भदैनी स्थित लोलार्क कुंड के पास रहता था।

विज्ञापन


पुलिस ने आशुतोष के पास से वह मोबाइल और सिम भी बरामद कर लिया है, जिसका उपयोग कॉल करने में किया गया था। सीओ कोतवाली बृजनंदन राय ने बताया कि 11 अगस्त को रामनगर नगर पालिकाध्यक्ष को वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें करने की शिकायत मिली थी। सर्विलांस की मदद से इंस्पेक्टर रामनगर अनूप कुमार शुक्ल ने आशुतोष को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आशुतोष ने बताया कि वह फेसबुक पर लड़कियों की प्रोफाइल सर्च कर रहा था। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष की फेसबुक प्रोफाइल मिली। फ्रेंड रिक्वेस्ट उन्होंने स्वीकार कर ली तो उनके दो मोबाइल नंबर मिले। इन दोनों नंबर पर वह उन्हें ह्वाट्सएप वीडियो कॉल कर अश्लील इशारे करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed